19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
DharamshalaHealth

हड्डियों को मजबूत करता है सुखा अंजीर

अफगानिस्तान से आए व्यापारी ने विरासत महोत्सव में लगाए स्टॉल

फल में पाया जाता है भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम

धर्मशाला। दुनिया भर के प्रसिद्ध फल अंजीर मे भारी मात्रा में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। अफगानिस्तान से आए व्यापारी ने सूखे अंजीर के फल विरासत महोत्सव में लगाए है। अफगानिस्तान
से आए व्यापारी ने बताया कि अंजीर फल अफगानिस्तान में भी तैयार किया जाता है और इसे तैयार होने के लिए 4 से 5 महीने का समय लग जाता है अंजीर फल को लोग ज्यादातर इसलिए चाहते हैं क्योंकि लोगों को इस से ताकत मिलती है,
हड्डियों को मजबूत करता है, कब्ज, डायबिटीज, मोटापा सहित कई समस्याओं का हल करता है। वर्तमान समय में अंजीर फल की कीमत 3000 रूपय किलो है। भारत
में भी अंजीर फल पाया जाता है पर धर्मशाला विरासत महोत्सव में पहली बार इस फल को बेचने के लिए लगाया गया है।


दुध के साथ अंजीर खाने से होते हैं अधिक फायदे -आयुर्वेद डॉ सुनित पठानिया
आयुर्वेद के डॉ सुनित पठानिया ने बताया कि आयुर्वेद में अंजीर फल शरीर को बहुत फायदे पहुंचाता है। आयुर्वेद के अनुसार इस फल को खाने से वजन कम करने, पाचन बेहतर कारने, कब्ज से राहत, रक्त बिकास और ब्लड शुगर कंट्रोल
करने के साभ कई बिमारियों का इलाज है। दुध के साथ अंजीर खाने से हड्डियों में मजबूत आती हैं। ताकत ‌के लिए इस फल को खाने की सलाह दी जाती है।

Related posts

नेपाल के अमन थापा ने पहला, भारत ने जसवंत रहे दूसरे स्थान परपैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पहले दिन 66 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Admin

नगरोटा बगवां में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Admin

दर्दनाक हादसा: महीपुर में ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Admin

Leave a Comment