26.2 C
Baijnath
April 15, 2026
Palampur

जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित होल्टिकल्चर ट्रैनिंग सेंटर में बागवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने की सुविधा भी मिलेगी

जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित होल्टिकल्चर ट्रैनिंग सेंटर में बागवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने की सुविधा भी मिलेगी जानकरी देते हुए उद्यान विभाग के उप निदेशक कमलशील नेगी ने कहा कि जिला के बागवानों के पास अपना सेंटर न होने के चलते उन्हें प्रशिक्षण के लिए कृषि विश्वविद्यालय के भवन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब जल्द ही जिला के बागवानों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना भवन होगा उन्होंने कहा कि होल्टिकल्चर ट्रैनिंग सेंटर के निर्माण से 30 से 40 बागवानों को पूरी सुविधा मुहैया हो सकेगी।

वीओ:–उन्होंने कहा कि दो महीने में सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तथा सभी प्रकार का प्रशिक्षण सेंटर में ही होगा इससे बागवानों का लाभ होगा बागवान आधुनिक प्रकार से खेती कैसे करें उसके भी गुर सीख पाएंगे उन्होंने कहा कि बागवान सब्जियों, फूलों व फलों की खेती को लेकर भी विभाग द्वारा तैयार खेती को देख सकता है साथ ही खेती का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है इसके अतिरिक्त उप निदेशक कमल शील नेगी ने प्रदेश भर में हो रही बारिश से बागवानों को हो रही दिक्कतों के बारे भी जानकरी दी उन्होंने कहा कि इन दिनों में बागवान पौधों को कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते हैं लेकिन बेमौसम बारिश के चलते कहीं न कहीं बागवान परेशान है उपनिदेशक ने जिला के समस्त बागवानों से जानकारी सांझा करते हुए कहा कि जब मौसम ठीक हो उसी समय बागवान दवाइयों का छिड़काव करें क्योंकि जब भी पौधों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाता है कम से कम 2 दिन तक बारिश न हो

Related posts

पालमपुर में 11ग्राम हेरोइन बरामद

Admin

राज्यपाल ने की शांता कुमार से भेंट

Admin

Palampur News:पालमपुर में बच्चों की प्रतिभा का उत्सव: “किड्स वर्सेटिला आइकन ऑफ इंडिया डांस एंड मॉडलिंग कॉम्पिटिशन” का सफल आयोजन

Admin

Leave a Comment