19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Palampur

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीतिक बैठक आयोजित

पालमपुर 12 सितम्बर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी आवास पर आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीतिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व विदिशा के प्रभारी डॉक्टर राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए आवश्यक पग उठाने के साथ बूथ लेवल से लेकर सोशल मीडिया तक पार्टी की मजबूती के लिए मंथन किया गया। साथ ही आम जनमानस तक कांग्रेस पार्टी के विचारों व नीतियों को पहुंचाने का खाका तैयार किया गया। इस मीटिंग में डॉक्टर राजेश शर्मा ने अपने विचार रखे व कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रण लिया। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व को आश्वस्त किया की आगामी चुनावों में विदिशा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी विजय होकर सत्ता पर काबिज होगी। डॉ. राजेश शर्मा ने विदिशा के प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए तैयार की गई रूपरेखा के बारे में भी केंद्रीय व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को जानकारी दी।
फ़ोटो कैप्शन : बैठक में भाग लेते डॉ राजेश शर्मा।

Related posts

Himachal News:रफ्तार की जिद ने किया परिवारों को बेचैन, पंचरुखी -बैजनाथ मार्ग में बस हादसे में तीन घायल

Admin

हिमुडा क्लोनी को लिया जाएगा निगम में इस विषय पर बैठक हुई संपन्न

Admin

बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिये पांच दिवसीय मशरूम ट्रेनिंग कैम्प का हुआ समापन

Admin

Leave a Comment