24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Kangra

युवक से 108.24 ग्राम चरस बरामद

कांगड़ा ,12 सितंबर (ब्यूरो रिपोर्ट)
पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान एक युवक से 108.24 ग्राम चरस बरामद हुईं है। जानकारी अनुसार कांगड़ा थाने की पुलिस टीम मटौर क्षेत्र में रूटीन चेकिंग पर थी।कई शिकायतें आई थीं कि खंडेश्वरी मंदिर के आसपास के क्षेत्र का इस्तेमाल असामाजिक तत्व हमेशा संदिग्ध कार्यों के लिए करते हैं। जब पुलिस टीम रूटीन चेकिंग पर थी तो उन्होंने मटौर में खंडेश्वरी मंदिर के पीछे श्मशान घाट में एक युवक को बैठा देखा, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं. ।पुलिस पार्टी को देखकर वह युवक घबरा गया और जब पुलिस टीम ने उस व्यक्ति से उसका परिचय पूछा और पूछा कि वह वहां क्यों बैठा है, तो उसके पास कोई उचित जवाब नहीं था।पुलिस दल ने तुरंत उसकी व्यक्तिगत तलाशी लेने के लिए एस.डी.पी.ओ. कांगड़ा को बुलाया। इस सम्बंध में डी एस पी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 108.24 ग्राम चरस बरामद हुई।आरोपी की पहचान सावन कुमार, पुत्र गोग्गी, निवासी गांव बलधार, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा और उम्र 27 साल के रूप में हुई है।उस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

कांगड़ा : बगलामुखी मंदिर के पास ट्रक ने मैगी खाते दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Admin

शहीद अनिकेत: मां का लाल तिरंगे में लिपटा, बहन ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि

Admin

पांगी में स्वयंसेवकों व मिस्त्रियों को दिया जा रहा आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण

Admin

Leave a Comment