January 15, 2026
Baijnath

पपरोला उतराला सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर जनता में खुशी की लहर-राव।

बैजनाथ 13 sep 23 (वीर खड़का)

बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्दर राव ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के समय में जो दयनीय हालत पपरोला उतराला सड़क मार्ग की थी उस समस्या को मध्यनजर रखते हुए क्षेत्र की जनता से किए हुए वायदे को पूरा करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल ने सड़क निमार्ण के लिए उचित धनराशि मुहैया करवाकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के निर्देशानुसार 18 सितंबर से सड़क निर्माण कार्य को शुरू किया जा रहा है जिसकी अधिसूचना लोक निर्माण विभाग बैजनाथ द्वारा कर दी गयी है।राव ने कहा कि यह इतने वर्षों बाद पहला मौका है जिसमें की पपरोला उतराला सड़क मार्ग को कंक्रीट युक्त आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है।राव ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में पपरोला उतराला रोड़ में जो मुख्य व्यवसाई एवं क्षेत्र के लोग इस सड़क मार्ग की ख़स्ता हालत के चलते परेशान थे उस समस्या को धयान में रखते हुए किशोरी लाल ने व्यापारियों क्षेत्र की जनता जिसमें की शहरी क़स्बा पपरोला ,ग्राम पंचायत खडानाल,हरेड़,कन्दराल ,उतराला ,फटाहर,दयोल की जनता को सीधे तौर पर इस सड़क निर्माण से लाभ मिलेगा।इसके साथ राव ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल द्वारा आपदा की इस विकट परिस्थिति में पूरे चुनाव क्षेत्र में क्षतिग्रस्त स्थलों व पीड़ित परिवारों को उचित सहायता मुहैया करवाई है।राव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा साशनकाल के दौरान जो दयनीय हालत बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की थी उस पर कार्य करते हुए मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने क्षेत्र की सड़कों पीने के पानी की समस्या स्वास्थ्य सुविधाएं शिक्षा के क्षेत्र में पिछले आठ महीनों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र को सुचारू रूप से विकास कार्यों में आगे बढ़ाया है।इसके साथ राव ने कहा कि बीड़ बिलिंग घाटी को विकसित करने के लिए किशोरी लाल ने बीड़ रोड़ से बीड सड़क के मुररमत निर्माण कार्य को भी शुरू करवाया है इसके साथ बीड बिलिंग राजगूंधा सड़क निमार्ण कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है जिसके बनने से क्षेत्र में पर्यटन और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे।इसके साथ राव ने कहा कि किशोरी लाल के अथक प्रयासों से बैजनाथ महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन के चार नए विषयों की मंजूरी प्रदेश सरकार से स्वीकृत हुई है जिसमें की बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की बेटियां युवा अपने नजदीक घर द्वार में ही एम ए इंगिलश,हिंदी ,इतिहास,इक्नोमिक्स के विषयों में प्राप्त कर सकेंगे।राव ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में आज बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा के नाम की ओर आगे बढ़ रहा है।

Related posts

सरकार डेयरी, प्राकृतिक खेती, कृषि, बागवानी व मत्स्य पालन क्षेत्रों को दे रही मजबूती व 25 हजार नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगीः मुख्यमंत्री

Admin

बैजनाथ में दो बसें जलकर राख, निज़ी बस के शीशे तोड़े; उपद्रवियों ने मचाया आतंक।

Admin

नर सेवा , नारायण सेवा ही डॉ. मोनिका के लिए जीवन का आदर्श ।

Admin

Leave a Comment