28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Baijnath

निष्पादन संयंत्र के शिलान्यास के मौके पर रहा अव्यवस्था का आलम। अधिकांश पार्षद रहे गैर मौजूद

पंचायत बैजनाथ पपरोला के कूड़ा निष्पादन संयंत्र के शिलान्यास के मौके पर पार्षदों की गैर मौजूदगी और अव्यवस्था चर्चा का विषय बनी रही। नगर पंचायत में कुल ग्यारह पार्षद हैं इनमें से नो पार्षदों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। यहां तक की वार्ड नंबर 9 जहां पर यह संयंत्र स्थापित किया जाना है वह पार्षद भी मौजूद नहीं थे। समारोह स्थल पर केवल अध्यक्ष कांता देवी कांता देवी और उपाध्यक्ष वेदना कुमारी के अलावा मनोनीत पार्षद ही मौजूद रहे। इस बारे नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान ने कहा कि सभी पार्षदों को न्योता दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कांता देवी का कहना था कि कूड़ा निष्पादन संयंत्र का सभी पार्षदों को लाभ मिलना है अन्य पार्षद क्यों नहीं आए इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजेश कलेडी ने कहा कि शिलान्यास पट्टिका में उनका नाम दर्ज न किया जाना समझ से परे है। प्रोटोकॉल के तहत शिलान्यास पट्टिका में उनका नाम अंकित किया जाना चाहिए था क्योंकि कूड़ा निष्पादन संयंत्र उन्हीं के वार्ड में लगाया जाना है। विधायकों की गैरमौजूदगी को हाल ही में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के साथ भी जोड़ा जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माइक तक की व्यवस्था भी नहीं की गई जिससे अधिकांश आगंतुक मुख्य अतिथि किशोरी लाल का भाषण नहीं सुन पाए। यहां तक की नगर पंचायत द्वारा मुख्य अतिथि को शाल टोपी तक भी भेंट नहीं की गई। संबंधित पार्षद राजेश कलेडी का नाम शिलान्यास पट्टी का में न दर्ज किए जाने के सवाल पर नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान ने कहा कि किसका नाम शिलान्यास पट्टिका में दर्ज किया जाना है यह अध्यक्ष ही तय करते हैं क्योंकि यह व्यवस्था राजनीतिक ही होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि यह कार्यक्रम समस्त नगर पंचायत और का है और सभी पार्षदों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए था अधिकांश पार्षद क्यों नहीं आए इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकती।

Related posts

महिला मुख्य आरक्षी वनिता देवी फेसिलिटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित

Admin

Baijnath: करनार्थु गांव में गोशाला और रसोईघर राख, गैस सिलेंडर फटने से बरपा कहर

Admin

प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान, अपने ही कर्मों से गिर जाएगी सरकार -जयराम ठाकुर

Admin

Leave a Comment