September 14, 2026
Palampur

कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का अंद्रेटा में सात दिवसीय शिविर संपन्न


पालमपुर,30 नवंबर 2023।

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन अंद्रेटा में हुआ। शिविर में महाविद्यालय के 42 स्वयंसेवियों ने सात दिनों तक ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। कुलपति डाक्टर डी.के.वत्स ने स्वयंसेवियों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यो से व्यक्तित्व निर्माण होता है। छात्र कल्याण अधिकारी डाक्टर आर.एस.चंदेल व महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर वाई.एस.धालीवाल ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर फरहान मोहीदूदीन भटट ने सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Related posts

शहीद संजय शर्मा की दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्चा तो महान क्रिकेट खिलाड़ी श्री गौतम गम्भीर ने ऊठा लिया लेकिन उसके सर्वोच्च बलिदान पर प्रदेश सरकार आज दिन तक मूकदर्शक :- प्रवीन कुमार पूर्व

Admin

पालमपुर में बढाई जायेगी पार्किंग सुविधा : आशीष बुटेल

Admin

बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिये पांच दिवसीय मशरूम ट्रेनिंग कैम्प का हुआ समापन

Admin

Leave a Comment