23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Palampur

इंटक जिला पदाधिकारियों ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीपीएस आशीष बुटेल से की मुलाकात

पालमपुर, 15 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश इंटक जिला कांगड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में एक प्रितिनिधि मण्डल पालमपुर
के विधायक व सीपीएस आशीष बुटेल से मिला। उन्होंने इंटक के मनरेगा मजदूरों को आ रही मुशिकलों को ध्यानपूर्वक सुना व कुछ समस्याओं
का निपटारा अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर कर मौके पर ही कर दिया। जिला इंटक के महासचिव विनोद चौधरी सहित इंटक प्रतिनिधियों
ने मनरेगा के मजदूरों व अन्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को वितीय लाभ सम्बन्धी जो कि 2 साल से बंद पड़े हैं , जिसमें विवाह शादियों का
क्लेम, बच्चों की छात्रवृत्ति व अन्य लाभ उन्हें जल्द दिलवाने की मांग भी की। पिछली सरकार द्वारा जो भी वित्तीय लाभ मजदूरों को दिए जाते
थे। उनमें से कई लाभों को बंद कर दिया था उन्हें तुरंत बहाल करने की मांग भी जीपीएस महोदय से की गई।
बॉक्स : सजंय सैनी को इंटक जिला कांगड़ा अध्यक्ष की कमान
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश इंटक के महासचिव सीता राम सैनी के आकस्मिक निधन के बाद उनके बेटे संजय सैनी को इंटक जिला कांगड़ा का
अध्यक्ष, करनैल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विनोद चौधरी को महासचिव नियुक्त किए जाने पर पालमपुर के प्रधान देव राज, बैजनाथ के
प्रधान सुरेश कुमार, कांगड़ा के प्रधान प्रकाश चंद, पंचरुखी के प्रधान धर्म चन्द, नगरोटा बगवां के प्रधान संजीव ठाकुर ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष
बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त किया है।
फ़ोटो कैप्शन : इंटक जिला पदाधिकारी सीपीएस से मिलने जाते हुए। ( फोटो –

Related posts

किस खुशी में सुक्खू सरकार के एक साल के जश्न में पालमपुर की जनता शामिल होगी :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

एग्रीविजन कृषि वि०वि० पालमपुर ने भारत की हरित क्रांति के वास्तुकार स्वर्गीय एम.एस.स्वामीनाथन को पुष्पांजलि अर्पित की

Admin

पालमपुर में बढाई जायेगी पार्किंग सुविधा : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment