21.1 C
Baijnath
March 9, 2026
Palampur

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं : संजय सिंह चौहान


शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कई सराहनीय योजनाएं ला रहे हैं मुख्यमंत्री
पालमपुर, 15 सितंबर : कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने स्कूली छात्राओं की जोनल स्तरीय अंडर-19 खेलकूद
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गढ़ जमूला में किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी एवं
गैर सरकारी स्कूलों की 350 से अधिक छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए संजय सिंह चौहान ने कहा कि
खेलें विद्यार्थी जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से पढ़ाई का नुक़सान नहीं होता है, बल्कि इनसे विद्यार्थियों के
व्यक्तित्व सर्वांगीण विकास होता है और वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण
क्षेत्र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल के बेहद करीब हैं। इन क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री कई सराहनीय योजनाएं लेकर आ रहे हैं।
संजय सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग पाठशाला खोलने जा रही है, जिनमें विद्यार्थियों को
अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के माध्यम से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बेसहारा बच्चों के लिए
एक ऐसी सराहनीय योजना लेकर आए हैं, जिसकी आज तक किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह योजना बेसहारा बच्चों के लिए बहुत बड़ी
सौगात है। संजय ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से साइंस ब्लाक के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए सैद्धांतिक तौर पर बातचीत हो
गई है तथा अधूरे पड़े भवन को पूरा कर दिया जाएगा। इससे पहले मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य ध्रुव पटियाल और एसएससी ने मुख्य अतिथि
का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
फोटो कैप्शन : खेलों का शुभारंभ करते सजंय चौहान। ( फोटो – 26 )

Related posts

श्रमदान दिवस के उपलक्ष्य पर आयकर विभाग द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Admin

पंचरुखी के भुवाना में बच्ची की बावड़ी में डूबने से हुई मौत

Admin

बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिये पांच दिवसीय मशरूम ट्रेनिंग कैम्प का हुआ समापन

Admin

Leave a Comment