April 18, 2026
Palampur

श्रमदान दिवस के उपलक्ष्य पर आयकर विभाग द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

पालमपुर 1अक्टूबर (ब्यूरो रिपोर्ट)

स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य कचरा मुक्त भारत का निर्माण करना है। इस अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगरी कलुंड पंचायत में आयकर विभाग, ग्रामीण विकास विभाग धर्मशाला, खंड विकास भवारना के संयुक्त तत्वाधान में किया गया इसमें जागरूकता शिविर तथा 1 घंटे का श्रमदान किया गया । इस कार्यक्रम में नगरी कलुंड पंचायत के अंतर्गत आने वाले महिला मंडलों, स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों, व्यापार मंडल नगरी , व्यापार मंडल पालमपुर, युवक मंडलों, आयकर विभाग के कार्यालय पालमपुर, नूरपुर और धर्मशाला के समस्त अधिकारियों व कर्मचारीयों, स्थानीय सरकारी विभागों के कर्मचारियों , ब्लॉक भवारना के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ,रोटरी क्लब पालमपुर, आयकर बार एसोसिएशन पालमपुर,और कई स्थानीय लोगों ने मुख्य रूप से इस शिविर में भाग लिया । शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर आयुक्त ( अपील) पालमपुर श्रीमती बलविंदर कौर , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आशीष कुमार डबास ने शिरकत की । स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक श्रीमती हेमा ठाकुर ने शिविर को लीड किया इस मौके पर श्रीमती बलविंदर कौर ने लोगों से गांव व शहरों को कचरा मुक्त करने का आह्वान किया कि वह कचरा खुले में ना फेंके तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरे का संचय करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यह संकल्प लें कि वह ना तो खुद कचरा डालेगा और ना ही दूसरों को ऐसा करने देगा । संयुक्त आयकर आयुक्त श्री आशीष कुमार डबास ने लोगों को स्वच्छता ही सेवा बारे अवगत करवाया । निर्धारित कार्यक्रम के समय अनुसार ठीक 10:00 बजे से सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ ली और 1 घंटे का श्रमदान किया मौजूद सभी लोगों ने मैदान, सड़क के इर्द-गिर्द पड़े कचरे, बंद पड़ी नालियों को साफ किया व प्लास्टिक के अपशिष्टों को इकट्ठा करके पंचायत घर में लगे प्लास्टिक प्रबंधन इकाई में ले जाकर प्रबंधन के लिए जमा किया । इस मौके पर जिला समन्वयक हेमा ठाकुर ने लोगों को स्वच्छता बारे कई छोटे-बड़े टिप्स दिए और कचरे से होने वाले दुष्परिणाम बारे लोगों को जागरूक किया । नगरी कलुंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट ने आए हुए अतिथियों को समृती चिन्ह देकर उनका स्वागत व सम्मान किया । तथा स्वच्छता पर अच्छा काम करने वाले महिला मंडलों , युवक मंडलों , स्थानीय व्यक्तियों , पंचायत के वार्ड सदस्यों व कर्मचारी, संस्थाओं को बलविंदर कौर ने समृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया । प्रधान नरेंद्र भट्ट ने कहा कि देश की तरक्की के लिए शिक्षा स्वास्थ्य व स्वच्छता सबसे अहम बिंदु हैं लेकिन यदि हम स्वच्छ नहीं होंगे तो स्वस्थ भी नहीं हो सकते और हम स्वस्थ नहीं हुए तो शिक्षित भी नहीं हो सकते इसके लिए स्वच्छता सबसे पहले मूल मंत्र होना चाहिए । उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि मेरे गांव के बुजुर्ग बिहारी लाल जो की 83 वर्ष के बुजुर्ग थे उनकी अकस्मात आज मृत्यु हुई है और उनकी मृत्यु पर आए हुए सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा । और अंततः राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

पाकिस्तान के कारगिल युद्ध के कबूलनामे पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता का रिएक्शन, कही ये बात

Admin

बलिदानी अरविंद के नाम पर होगा मरहूँ स्कूल का नामांकरण : चन्द्र कुमार चौधरी

Admin

सवा 2 करोड़ से बनेगा सामुदायिक भवन : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment