22.8 C
Baijnath
July 21, 2026
Dharamshala

धर्मशाला में ठंड की आहट, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से मिली राहत

बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट, लोगों ने निकाले हल्के गर्म वस्त्र
धर्मशाला मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसके चलते जिला कांगड़ा में जोरदार बारिश हुई। वीरवार शाम को भी बारिश हुई, जबकि शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए बादल छंट गए, लेकिन करीब 11 बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बारिश होने से मौसम में भी एकदम से बदलाव आ गया। बारिश के चलते मकलोडगंज और धर्मशाला में हल्की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। लोगों ने हल्के गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं, जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कुलमिलाकर धर्मशाला में सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा जिला कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। गौर हो कि जिला कांगड़ा के ज्वाली, नूरपुर, इंदौरा व देहरा,ज्वालाजी आदि क्षेत्रों में काफी गर्मी पड़ रही थी, लिहाजा बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
धान की फसल के लिए मिली संजीवनी
सितंबर महीने में हुई यह बारिश जिला कांगड़ा के चंगर क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान के समान है, क्योंकि इन दिनों धान की फसल पूरे यौवन पर हंै, लिहाजा इस समय बारिश की जरूरत थी। किसानों की मानें तो इस बारिश से बेहतर पैदावार होने के आसार हैं।

Related posts

धर्मशाला में सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा घोटाला उजागर, DC ने दी जांच के आदेश

Admin

सोलन पुलिस ने जब्त की 37 किलो चरस, 5 करोड़ के आसपास बताई जा रही कीमत…

Admin

आईपीएल टिकट लेने के लिए करें संपर्क, सोशल मीडिया पर लग रहे स्टेटस

Admin

Leave a Comment