28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Palampur

वंचित वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रहे वैज्ञानिक : डा.डी.के.वत्स, कुलपति


पशु प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
पालमपुर 15 सितम्बर। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के डा. जी.सी.नेगी पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय में किसानों के लिए पशुधन के विभिन्न पहलुओं पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कुलपति डा.डी.के.वत्स ने प्रशिक्षुओं को भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद खुशी व्यक्त की कि अधिकांश प्रशिक्षु कृषक महिलाएं रही और उन्होंने पशुधन के विभिन्न पहलुओं जैसे आवास प्रणाली, भोजन प्रबंधन, बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण, दुग्ध उत्पादों की तैयारी और दुग्ध उत्पादन के विपणन के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की।
अधिष्ठाता डा.रवींद्र कुमार ने प्रशिक्षुओं से उद्यम से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण की सीख को अपनी कृषि प्रणाली में अपनाने के लिए कहा। डा. देवेश ठाकुर और डा. संजय खुराना ने बताया कि प्रशिक्षण विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए था। जिसमें कांगड़ा जिले के विभिन्न विकासखंडों से 54 महिलाएं और 2 पुरुष प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षुओं को दवा किट, पशु चारा आदि जैसे विभिन्न इनपुट भी निःशुल्क प्रदान किए गए। डा. मनोज शर्मा एवं डा. राकेश आहूजा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया था।

Related posts

स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच : आशीष बुटेल , सीपीएस ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Admin

नई में महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ में कृषि विश्विद्यालय के विद्यार्थी

Admin

510 लाख से बनेगी कुसमल बागोड़ा कूहल : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment