29.4 C
Baijnath
June 6, 2026
Dharamshala

कांग्रेस सरकार अस्त-व्यस्त, चार जून को बनेंगी दो सरकारें :जयराम ठाकुर

12 मई 2024 ( ब्यूरो रिपोर्ट )

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बनी है। लेकिन वह आज अस्त व्यस्त है। भाजपा चार लोकसभा व छह विधानसभा उपचुनाव जीतकर देश व प्रदेश में दो सरकारें बनाएगी। जयराम हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इस सभा में उमड़ी भीड़ देखकर ही चुनाव परिणाम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

मोदी की सरकार को देंगे मजबूती: जयराम

इस बार अनुराग ठाकुर इतिहास को दोहराते हुए पांच लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा जिस तरह से 10 साल के कार्यकाल में भारत की चौतरफा तरक्की हुई है, विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं, उसे देख कर देशवासी सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला।

नरेन्‍द्र मोदी ही बनेंगे फिर से प्रधानमंत्री:

जयराम ठाकुर ने कहा कि
आज भारत ही नहीं अन्य देशों के लोग भी चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ही फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। अभी परिणाम भी नहीं आए हैं, फिर भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण भी दे चुके हैं।

विकास की इस रफ्तार को और तेज करने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को 400 से ज्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है, जिसमें हिमाचल चार सीटों का भी सहयोग देने जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश फोरलेन और टनल वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

Related posts

कंगना ने खुद को बताया डाकिया, कहा-केंद्र सरकार तक पहुंचाऊंगी लोगों की समस्याएं

Admin

हिमाचल बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में 10वीं की परीक्षा दो बार

Admin

शिमला के ठियोग में खाई में गिरी कार, परिवार के इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

Admin

Leave a Comment