September 16, 2026
Dharamshala

ऊना: स्कूल बस का दरवाजा खुला तो टायर के नीचे आ गई छात्रा, मौके पर गई जान

ऊना जिला के बंगाणा पुलिस थाना के तहत आने वाले भलेती में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल बस की चपेट में आने से नौ वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक छात्रा की पहचान अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर मामला दर्ज किया है।

टायर के नीचे आ गई छात्रा..

जानकारी के अनुसार, अर्शिता शनिवार सुबह रोजाना की तरह बंगाणा से अपने स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान जब बस स्कूली बच्चों को लेकर भलेती पहुंची तो अचानक किसी बच्चे ने बस का अगला दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलने के साथ ही अर्शिता बस से नीचे गिर गई और टायर की चपेट में आ गई।

हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में परिचालक भी नहीं था। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related posts

लेखक दिशांत कपिल ने कैलाश विजयवर्गीय को भेंट की ‘द अर्बन मोंक’

Admin

प्रदेश सरकार ने दिया 6 हजार निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा : पठानिया आज रैत में गरीब लोगों एवं बेटियों की शादी हेतु 3,10,200 के चेक किये वितरित।

Admin

हिमाचल बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में 10वीं की परीक्षा दो बार

Admin

Leave a Comment