23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
DharamshalaSports

IPL 2025 : IPL का रोमांच: एप पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे टिकट, धर्मशाला में होंगे तीन मैच

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तीन मैचों के टिकटों के लिए क्रिकेट प्रेमियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि, इस बार टिकट बुकिंग कंपनी ने प्रशंसकों की सुविधा के लिए एक नई एडवांस सुविधा शुरू की है। इसके तहत क्रिकेट प्रेमी पंजाब किंग्स की आधिकारिक टिकट बुकिंग डिस्ट्रिक एप पर अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने पर पंजीकृत नंबर पर संदेश के जरिए सूचना दी जाएगी, जिसके बाद प्रशंसक एप के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। टिकटों का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा।

एप के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति एक बार में केवल दो टिकट बुक कर सकता है। अतिरिक्त टिकटों के लिए दोबारा लॉग-इन करना होगा। धर्मशाला में IPL के तीन मुकाबले होने हैं- 4 मई को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स और 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस। अभी तक केवल पंजाब किंग्स के मोहाली स्टेडियम में होने वाले दो मैचों के टिकट ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं। धर्मशाला के मैचों के टिकटों की बिक्री 15 अप्रैल के बाद शुरू होने की संभावना है।

धर्मशाला स्टेडियम में लगभग 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है, लेकिन कुछ सीटें IPL फ्रेंचाइजी द्वारा फैन बॉक्स और स्टैंड बनाने के लिए उपयोग की जाती हैं, जिससे दर्शक क्षमता थोड़ी कम हो जाती है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि IPL टिकटों की बिक्री का अधिकार केवल फ्रेंचाइजी के पास है और इसमें HPCA का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में ऑफलाइन टिकट काउंटर की व्यवस्था के लिए फ्रेंचाइजी से बातचीत की जाएगी। साथ ही, स्टेडियम में मैचों की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

Related posts

थप्पड़ कांड पर फिर बोलीं कंगना रनौत, आप रेप और हत्या पर भी कुछ नहीं बोलने वाले

Admin

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से संबंधितविषयों पर कार्यक्रम करवाएगा सीयू

Admin

मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को दी जाए फांसी। बजरंग के बैनर तले हिंदू संगठनों ने डीसी कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर उठाई मांग

Admin

Leave a Comment