September 16, 2026
Dharamshala

Himachal: हरप्रीत हप्पो गैंग के चार गुर्गे मैक्लोडगंज में धरे गए, देसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धर्मशाला, 28 मार्च 2025: पंजाब के खरड़ में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित हरप्रीत हप्पो गैंग के चार आरोपियों को कांगड़ा पुलिस ने मैक्लोडगंज से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और कांगड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1 फरवरी 2025 को पंजाब के एसएएस नगर स्थित पुलिस स्टेशन सिटी खरड़ में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी और अपराध स्थल से भागने के लिए प्रयोग की गई दूसरी गाड़ी भी धर्मशाला से बरामद की गई है।

एसपी अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन आरोपियों को विदेश में बैठे उनके गिरोह के नेताओं ने पंजाब में लक्षित हत्या करने का काम सौंपा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

एसपी ने यह भी बताया कि जिला कांगड़ा में संभावित स्थानीय कनेक्शन और लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “देशी अवैध हथियारों की बरामदगी और जघन्य अपराधों की रोकथाम के हमारे प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं। हम जिले को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं।”

इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने की दिशा में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है। जांच अभी जारी है और मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को किया जाएगा सुदृढ़: पठानिया

Admin

Hello…मैं मुंबई पुलिस से बोल रहा हूं, MLA सुधीर शर्मा को मिली गिरफ्तारी की धमकी

Admin

करोड़ों बकाया, सड़कों पर उतरे ठेकेदार।

Admin

Leave a Comment