25 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 21 जून। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं अपितु आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा में आयुष विभाग द्वारा विभिन्न पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, महिला एवं युवा मंडलों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर योगाभ्यास करवाया गया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों और थीम का उद्देश्य केवल मात्र इतना है कि योग को हम सब अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन अपने घरों में इसका अभ्यास करें।

Related posts

हिमाचल में टूरिज्म माफिया एक्टिव, सरकार की शय पर चल रहा संपत्तियां बेचने का खेल: सुधीर शर्मा

Admin

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin

बिलासपुर के जुखाला में तेज रफ्तार ट्रक ने HRTC बस को मारी टक्कर, 10 लोग घायल

Admin

Leave a Comment