23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Dharamshala

‘पीएम मोदी को चीखें नहीं सुनाई दे रहीं’, आतंकी हमलों से घायल हुआ जम्मू कश्मीर तो बोले राहुल गांधी

-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने हमलों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “बधाई संदेशों का जवाब देने में व्यस्त नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर में निर्ममता से मौत के घाट उतार दिए गए श्रद्धालुओं के परिवारों की चीखें तक नहीं सुनाई दे रही हैं.”

‘प्रधानमंत्री अब भी जश्न में डूबे हैं’

राहुल गांधी ने आगे लिखा, “रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले 3 दिनों में 3 अलग-अलग आतंकी घटनाएं हुई हैं ,लेकिन प्रधानमंत्री अब भी जश्न में मग्न हैं. देश जवाब मांग रहा है… आखिर भाजपा सरकार में आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले पकड़े क्यों नहीं जाते.”

पीएम की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी बढ़ते आतंकवादी हमलों और पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया है. कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तानी नेताओं को एक्स पर खूब जवाब दिया, लेकिन क्रूर आतंकी हमलों की निंदा करने का उन्हें समय नहीं मिला! पिछले 10 साल में मोदी सरकार की झूठी छाती ठोकने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा है, जबकि निर्दोष लोग कायरतापूर्ण आतंकी हमलों के शिकार हुए हैं, लेकिन सबकुछ पहले जैसा ही चल रहा है.

कांग्रेस ने पूछे ये सवाल?

  1. क्या यह सच नहीं है कि पिछले 2 साल में पीर पंजाल रेंज – राजौरी और पुंछ, अब सीमा पार आतंकवाद का गढ़ बन गया है. क्योंकि पिछले दो साल में इन इलाकों में हुए आतंकी हमलों में 35 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं और अब आतंक पड़ोसी रियासी जिले में भी फैल गया है, जिसे अपेक्षाकृत शांत माना जाता था?
  2. क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हमारे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कम से कम 19 बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें सीआरपीएफ कैंप, आर्मी कैंप, एयरफोर्स स्टेशन और मिलिट्री स्टेशन- पुलवामा, पंपोर, उरी, पठानकोट, गुरदासपुर, अमरनाथ यात्रा हमला, सुंजवान आर्मी कैंप, पुंछ आतंकी हमले (अप्रैल और दिसंबर 2023) शामिल हैं, जिनमें हमारे कई कीमती जीवन खो गए हैं?
  3. क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 2,262 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 363

Related posts

Hello…मैं मुंबई पुलिस से बोल रहा हूं, MLA सुधीर शर्मा को मिली गिरफ्तारी की धमकी

Admin

विक्रमादित्य सिंह को जयराम ठाकुर की नसीहत

Admin

Himachal Cryptocurrency: मास्टरमाइंड विजय जुनेजा ने पंजाब में 50 करोड़ की संपत्ति खड़ी की

Admin

Leave a Comment