25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Dharamshala

हिमाचल में भीषण गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने सात जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से राहत पाने के लिए देश और विदेश से लोग यहां पर तापमान कम होने का लुत्फ उठाने आते हैं, लेकिन इस बार हिमाचल के निचली पहाड़ी वाले इलाकों के लोग भी मैदानी इलाकों की तरह चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं. स्थानीय मौसम केंद्र ने रविवार को सात जिलों के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. हिमाचल में हीटवेव चलने का भी पूर्वानुमान है.

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है. प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, धर्मशाला, मनाली और नारकंडा में क्रमशः 30 डिग्री, 36.1 डिग्री, 28.6 डिग्री और 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

हमीरपुर के नेरी में तापमान सबसे ज्यादा

हिमाचल में हमीरपुर जिले के नेरी इलाके में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. हमीरपुर में पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि ऊना में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हिमाचल के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने रविवार को कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया है.

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 19 से 21 मई के बीच ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा कि निचली पहाड़ियों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहने और अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

अगले 2-3 दिनों में ऊंची पहाड़ियों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम होने और सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. इसमें कहा गया है कि अगले 3 से 4 दिनों तक नदियों और झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में सापेक्ष आर्द्रता 30 से 85 प्रतिशत और राज्य के शेष क्षेत्रों में 25 से 75 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है.

Related posts

‘पीएम मोदी को चीखें नहीं सुनाई दे रहीं’, आतंकी हमलों से घायल हुआ जम्मू कश्मीर तो बोले राहुल गांधी

Admin

Himachal Cryptocurrency: मास्टरमाइंड विजय जुनेजा ने पंजाब में 50 करोड़ की संपत्ति खड़ी की

Admin

मुख्ययमंत्री सुखविंद्रर सिहं सुक्खू की नीतियां पूरी तरह से पारदर्शी व निष्पक्ष: पुनीत मल्ली

Admin

Leave a Comment