September 16, 2026
Dharamshala

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र Live: सेशन के आखिरी दिन सदन में गूंजेगा अवैध कटान का मुद्दा, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. इस साल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 21 दिसबंर तक 4 दिन का रहा. वहीं, विंटर सेशन के तीसरे दिन सदन में लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन से जुड़ा बिल पारित किया गया. हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तें विधेयक- 2024 सदन में बहुमत से पास हुआ.

सेशन के आखिरी दिन सदन में गूंजेगा अवैध कटान का मुद्दा, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

धर्मशाला के तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के चौथे और आखिरी दिन अवैध कटान का मुद्दा सदन में मुख्य चर्चा का विषय रहेगा. विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अवैध कटान एक ऐसा मुद्दा है जो प्रदेश के जनहित से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से उठाया जाएगा. सरकार इस समस्या को अनदेखा कर रही है, जिससे पर्यावरण और लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है.

Related posts

धर्मशाला की यह जगह बनी एक्सीडेंट का हब, क्या आप भी करते हैं यहां से सफर?

Admin

शॉपिंग फेस्टिवल में फुलकारी सूट और जयपुरी कुर्ती की धूम

Admin

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम

Admin

Leave a Comment