July 14, 2026
Dharamshala

मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को दी जाए फांसी। बजरंग के बैनर तले हिंदू संगठनों ने डीसी कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर उठाई मांग


धर्मशाला, 20 जून : चम्बा में हुए मनोहर हत्याकांड को लेकर हिमाचल के हिंदू संगठनों में आक्रोश की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बैनर तले प्रदेश के संघ परिवार के सभी प्रतिनिधियों ने धर्मशाला में उपायुक्त कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस मामले की एनआईए से जांच करवाने की मांग की। इस मौके पर प्रांत सह प्रमुख धर्मचार्य संपर्क नरेंद्र धीमान ने कहा कि कुछ समय से प्रदेश में इस्लामिक कट्टरता बढ़ती जा रही है। योजनापूर्वक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण जिला चम्बा के सलूणी क्षेत्र में हिंदू युवक मनोहर की नृशंस हत्या है। उन्होंने कहा कि जिस अमानवीय तरीके से मनोहर के शरीर के कई टुकड़े किए गए, वह मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। उन्होंने मांग की है कि चम्बा हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन सुनवाई हो और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके अलावा सभी आरोपियों की जांच एनआईए से करवाई जाए । हिमाचल आने वाले सभी लोगो का पंजीकरण किया जाए, ताकि प्रदेश मेे ऐसी पुनरावृति न हो।

Related posts

धर्मशाला में सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा घोटाला उजागर, DC ने दी जांच के आदेश

Admin

हिमाचल सरकार को वाटर सेस पर राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Admin

Winter Session:हिमाचल में अब सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी, सुक्खू सरकार ने बदला नियम

Admin

Leave a Comment