22.6 C
Baijnath
June 15, 2026
Mandi

मनोहर हत्याकांड के विरोध में विहिप का पधर में प्रर्दशन। एसडीएम के माध्यम से सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन


पधर (मंडी)। विश्व हिन्दु परिषद पधर इकाई ने चंबा के सलूनी में मनोहर हत्याकांड मामले को लेकर पधर बाजार में रोष रैली निकाली। भाजपा विधायक पुर्ण चंद ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पधर बाजार में विरोध रैली निकालने के बाद उपमंडलाधिकारी पधर की मार्फत राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भी सौंपा। उसमें मनोहर हत्याकांड में फास्ट टै्रक कोर्ट का गठन कर मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा ऐजेंसी एनआईए से करवाने की मांग करी है। पुर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि सुबे में इस्लामिक जेहादी कटरता बढ़ रही है। योजनापूर्वक हिंदुओं पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। जेहादी देव भूमि को रक्तरंजित करने में दिन रात लगे हुए हैं। सलूनी में हिंदु युवक मनोहर की नृशंस हत्या इसका जिता जागता प्रमाण है। अमानवीय तरीके से मनोहर के शरीर के कई टुकड़े किए गए, जो मानवता को शर्मशार करने वाला कृत्य था। कहा कि कृत्य की जितनी भत्र्सना की जाए कम है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगड़ता जा रहा है। विपक्ष देश का लोकतंत्र खतरे में होने का राग अलाप रहा है। विश्व हिन्दू परिषद पधर इकाई ने भी मनोहर हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रात धर्माचार्य संपर्क प्रमुख होशिर सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिसन दास बैहल, प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर सुर्दशन अवस्थी, कार्य अध्यक्ष हेम सिंह, जिला सह मंत्री पवन कुमार, जिला सेवा प्रमुख निर्मल चौहान, प्रखंड अध्यक्ष सतीश शर्मा, बजरंग दल संयोजक नितिन, दुर्गा वाहिनी, मदाकिनी शर्मा, सह संयोजक कविता चौहान, प्रत्युश, प्रभात, लक्की, नरेंद्र, शिव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार का जताया आभार

Admin

Mandi: 26 घंटे तक गर्भवती की नहीं ली सुध, पेट पर चढ़कर पैरामेडिकल स्टाफ ने करवाई डिलीवरी,” नवजात की हुई मौत

Admin

24 जून से मंडी का धनदेव कुवैत में लापता, परिजनों ने कंगना रनौत से लगाई मदद की गुहार

Admin

Leave a Comment