April 18, 2026
Dharamshala

खनियारा के मेहर चंद महाजन भवन नज़दीक पटोला मैदान में 24 को आएंगे देश के नामी डाक्टर : सुधीर शर्मा

सर्व कल्याणकारी संस्था और नवजीवन फाउंडेशन के सौजन्य से लगेगा कैंप, फ्र ी चैकअप और इलाज की सुविधा मिलेगी

गंभीर मामलों को पीजीआई में किया जाएगा ठीक

18 नवंबर 2024 धर्मशाला (कृतिका)
नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने समाजसेवा की दिशा में नया कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में सुधीर शर्मा के प्रयासों से खनियारा के मेहर चंद महाजन भवन नज़दीक पटौला मैदान में सर्व कल्याणकारी संस्था और नवजीवन फाउंडेशन के सौजन्य से मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के नामी डाक्टर हिस्सा लेंगे। सुधीर शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को लगने वाले कैंप में सुबह आठ बजे से मरीजों की रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। पटौला मैदान में मेहर चंद महाजन भवन में यह कैंप लगेगा।इस कैंप में देश के नामी आर्थो स्पेशलिस्ट डा राज बहादुर निशुल्क अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा ईएनटी, गायनी, आई, स्किन आदि की जांच की फ्री की जाएगी। इसमें मरीजों की निशुल्क जांच होगी। मौके पर फ्री दवाएं दी जाएंगी। इसमें कोई भी भाग ले सकता है। सुधीर शर्मा ने बताया कि गंभीर रोगियों के मामलों को पीजीई जैसे अस्पतालों में लेकर ठीक करवाया जाएगा। सर्व कल्याणकारी संस्था और नवजीवन फाउंडेशन की ओर से शकुन मनकोटिया और अभिषेक राणा ने जनता से आग्रह किया है कि वे इन तमाम मरीजों को इस कैंप में लाएं, जो अस्पताल नहीं जा पाते हैं। इन सभी मरीजों केा उच्च स्तर की सेवाएं इस कैंप में दी जाएंगी। समय पर इलाज होने से कई बेशकीमती जिंदगियों को बचाया जा सकता है। सर्व कल्याणकारी संस्था और नवजीवन फाउंडेशन के सौजन्य से यह 45वां निशुल्क हैल्थ कैंप है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कैं प लगाए जाएंगे। उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

Related posts

89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस.बाली ने किया शिलान्यास

Admin

पर्यटन राजधानी के साथ औद्योगिक विकास की भी नजीर बनेगा कांगड़ा – हर्षवर्धन चौहान

Admin

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र 2024 Live: “सुक्खू भइया-सुक्खू भइया, जंगली मुर्गा किसने खाया

Admin

Leave a Comment