August 25, 2026
Mandi

बस कंडक्टर ने ईमानदारी दिखाते हुए सवारी का लौटाया पैसों से भरा हुआ पर्स

18 नवंबर (ललित ठाकुर) पधर

जंहा एक ओर पधर पुलिस के भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत के मामले में सलाखों के पीछे है वंही कुछ अन्य विभागों के ऐसे भी कर्मचारी है जो अपनी ईमानदारी की मिसाल से क्षेत्र में वाहवाही लूट रहे हैं।
एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है जंहा बस कंडक्टर ने बस में गिरे हुए पैसों से भरे पर्स को उसके मालिक तक सही सलामत पहुंचाया है।
जानकारी के अनुसार नगरोटा डिपो की सरकारी बस जम्मू से मनाली जा रही थी। सरकारी बस में उपमंडल पधर के बल्ह के रहने वाले रणवीर सिंह बस में सफर कर रहे थे और उनका पैसों से भरा हुआ पर्स बस में गिर गया। रणवीर सिंह अपनी यात्रा पूर्ण करने के बाद बस से उतर गए और देखा कि उनका पर्स उनके पास नही है और वे खोये हुए पर्स को ढूंढने में जुटा और सोमवार सुबह एचआरटीसी खेपन कार्यालय पधर पहुंचा और प्रभारी हेम राज ठाकुर को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने बस कंडक्टर से सम्पर्क किया तो पता चला कि पर्स बस कंडक्टर के पास है तो वह पर्स बस कंडक्टर अमन शर्मा को मिला तो उन्होंने उस पर्स को सम्भाल कर रखा। वही सोमवार को जब बस मनाली से वापिस लौटी तो बस कंडक्टर ने एचआरटीसी खेपन कार्यालय पधर के प्रभारी हेमराज ठाकुर के माध्यम से पर्स को उसके मालिक तक ईमानदारी के साथ पहुंचाया। वही आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रिश्वत के मामले में पधर पुलिस में तैनात थानेदार और उनका एएसएआई पन्द्रह हजार रिश्वत के साथ पकड़े गए थे लेकिन उनके और अन्य रिश्वतखोरों लिए बस कंडक्टर एक सिख से कम नही है।

Related posts

द्रंग के पूर्व विधायक गौतम दीनानाथ शास्त्री का हृदयाघात से निधन

Admin

पशुधन बीमा योजना जे तहत एक परिवार पांच पशुओं का करवा सकता है बीमा , दीपक वर्मा

Admin

अनुराग सिंह ठाकुर के विशाल नेत्र जांच शिविर में 4311 लोगों ने कराई जांच, 2753 लोगों को दिए गए नंबर वाले चश्मे*

Admin

Leave a Comment