30 C
Baijnath
June 6, 2026
Dharamshala

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कपदूसरे दिन लगातार स्पेन के डेविड पुरुष वर्ग में टॉप परमहिला वर्ग में अलीशा ठाकुर रही आगे

नरवाणा (धर्मशाला)।

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप के तीसरे दिन पायलटों ने नरवाण पैराग्लाइडिंग साइट के टेकआफ प्वाइंट से उड़ान भरी। क्यूरेसी कप का आयोजन एडवेंचर स्पोटर्स फेडरेशन आफ हिमाचल प्रदेश (एएसएफ) और नरवाणा एडवेंचर क्लब (नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) द्वारा करवाया जा रहा है। नरवाणा एडवेंचर क्लब (नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) के मीडिया प्रभारी मुनीष कपूर ने बताया कि रविवार की तरह सोमवार को भी फ्लाइंग के चार राउंड पूरे करवाए गए। सभी प्रतिभागी 73 पायलटों ने 4-4 उड़ानें भरी और तीसरे दिन का इवेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इवेंट में भारत, इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, असम राइफल, स्पेन, कजाकिस्तान, नेपाल व यूएसए के पायलटस भाग ले रहे हैं। मुनीष कपूर ने बताया कि सोमवार के प्रदर्शन के आधार पर स्पेन के डेविड लगातार दूसरे दिन पहले स्थान पर जगह बनाए हुए हैं, जबकि रविवार को तीसरे स्थान पर रहे भारत के अक्षय ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। वहीं असम राइफल के राम शिंदे तीसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं। उधर महिला वर्ग में भारत की अलीशा कटोच पहले, तरन्नुम ठाकुर दूसरे, सुनिधि जंबाल तीसरे व यूएसए की जीन चौथे स्थान पर हैं।
धर्मशाला के विधायक एवं एडवेंचर स्पोटर्स फेडरेशन आफ हिमाचल प्रदेश सहित नरवाणा एडवेंचर क्लब के चेयरमैन सुधीर शर्मा ने कहा कि विश्व भर में एडवेंचर स्पोटर्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है, जिसके चलते पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जब एक जगह पर विभिन्न देशों के लोग एकत्रित होते हैं तो निश्चित तौर पर वहां के माहौल व वादियों को निहारने का आनंद लेते हैं। नरवाणा में चल रहे पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में भारत सहित विदेशों से पायलट हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पिछले वर्ष के आयोजन से नरवाणा साइट को पहचान मिली है। पायलट भी साइट की तारीफ कर रहे हैं, ऐसे में निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि आगामी वर्षों में यहां पर एडवेंचर स्पोटर्स एक्टिविटीज में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि इवेंट के स्कोर रोहित अग्रवाल व पूरी टीम के सहयोग से इवेंट का सफल आयोजन हो रहा है।

Related posts

बढ़ती गर्मी के चलते कांगड़ा में बदले गए सभी स्कूलों के समय, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

Admin

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

Admin

अमेठी छोड़ वायनाड क्यों चले गए? राहुल गांधी बोले ये बीजेपी वाला सवाल

Admin

Leave a Comment