25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

औट बाजार में हुई चोरी मामले में एक चोर को पुलिस ने धर पकड़ा

6 जून औट (वीर खड़का)

औट थाना के तहत चोरी की हुई कार के साथ तीन नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को अंजाम दिया है। इन नशेड़ी युवकों ने पहले पार्किंग में खड़ी कार को चुराया फिर उसके बाद ऑट क्षेत्र में 4 दुकानों के ताले तोड़े और विभिन्न चोरियों को अंजाम दिया। साथ ही नशेड़ी युवकों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का टायर भी चुरा लिया। पुलिस ने चोरी की इस वारदात में शामिल तीन युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके द्वारा चोरी किए हुए अधिकतम सामान को डंपिंग साइट से रिकवर कर लिया है। इन नशेड़ी युवकों ने इस चोरी किए हुए सारे सामान को सब्जी मंडी की डंपिंग साइट में छुपा के रखा था, ताकि किसी को भी चोरी की भनक ना लगे। एक ही रात में विभिन्न चोरी की वारदातों का यह मामला 4 व 5 जून की रात है।

Related posts

कंगना रनौत की अबू सलेम के साथ फोटो हुई वायरल, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Admin

पनारसा में स्थापन दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवको ने किया शस्त्र पूजन।स्वयं सेवकों ने पनारसा से नगवाईं तक पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन।कार्यक्रम में 150 स्वयंसेवक रहे शामिल।

Admin

अमृत सरोवर निर्माण से बढ़ेगा भू-जल स्तर, पानी की किल्लत होगी दूर

Admin

Leave a Comment