September 16, 2026
Mandi

10 दिन से लापता पूर्व उपप्रधान की नाले में लाश

जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर के योरा गांव में एक व्यक्ति का शव नाले में फंसा हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 47 वर्षीय संसार चंद पुत्र सुख राम के रूप में हुई है, जो 11 नवंबर 2024 से लापता थे। मृतक ढेलू पंचायत के पूर्व उपप्रधान रहे हैं।

दमकल टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर सडक़ तक पहुंचाया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अन्य संभावनाओं की भी जांच शुरू कर दी है। पूर्व उपप्रधान संसार चंद के लापता होने की शिकायत उनके परिवार ने पहले ही दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

कुफरी स्कूल ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Admin

हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन, लोग परेशान

Admin

जिला बार एसोसिएशन मंडी के सामान्य चुनाव 2023 संपन्न हुए। 327 वोट पोल हुए तथा 55 वोट पोस्ट बैलेट कुल वोट 382 पड़े

Admin

Leave a Comment