November 13, 2026
Shimla

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फ से जम गईं झीलें और झरने; माइनस तक पहुंचा पारा

शिमला। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर ही हिमपात की संभावना है। इससे पहले जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना जताई गई थी।

मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान मंडी, ऊना, बिलासपुर और अन्य स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण यातायात सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे
बद्दी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 320 तक पहुंच गया था जो वीरवार को 109 दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे है। सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में -7.5 डिग्री सेल्सियस है। लाहौल-स्पीति के केलंग में -1.2 व समदो -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुष्क ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश में करीब डेढ़ माह से वर्षा न होने के बावजूद ठंड बढ़ गई है। सुबह व शाम के समय तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नदी-नाले भी जमने लगे हैं। चंबा जिले में जनजातीय उपमंडल पांगी घाटी को जोड़ने वाले चंबा-तीसा-साचपास मार्ग पर 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित करथला नाला के समीप झरना जम गया है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बर्फ का पहाड़ हो l

Related posts

CM सुक्‍खू ने हिमाचल का पहला OTT प्‍लेटफॉर्म किया लॉन्‍च, एचवी सिनेमा से लोगों तक पहुंचेंगी हिमाचली फिल्‍में

Admin

अभी और सताएगी गर्मी, 72 घंटों तक 10 जिलों के कई भागों में लू चलने का पूर्वानुमान

Admin

NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल, ‘जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’

Admin

Leave a Comment