April 30, 2026
Mandi

गर्दन पर चाकू से वार कर महिला की हत्या, झाडियों में फैंका शव

6 जून मंडी (वीर खड़का)

पडोंह में 9 मील के पास पहाड़ी के उपर झाड़ियों में मिली महिला की लाश
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच की है घटना
मंगलवार को एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
बास्ता गांव की महिला को बच्चों को स्कूल से लाते हुए दिखी थी लाश
मंगलवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कि मामले की पुष्टि

स्क्रिप्ट- मंडी जिला के पंडोंह में 9 मील के पास एक महिला को किसी ने चाकू से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पंडोह चौकी की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक महिला कौन और कहां की रहने वाली थी, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर को पंडोह चौकी की टीम को सूचना मिली कि 9 मील मील के पास पहाड़ी के उपर बास्ता गांव की ओर किसी महिला की लाश पड़ी हुई है। यह लाश मंडी पंडोह फोरलेन पर स्थित जागर पंचायत के गांव बास्ता में, फोरलेन से करीब 400 मीटर ऊपर पहाड़ी की तरफ एकांत पगडंडी के किनारे झाड़ियों में पड़ी हुई थी। इस रास्ते पर कम ही लोगों का आना जाना है, गांव की एक महिला को यह लाश पड़ी हुई दिखाई दी। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके उपरांत पंचायत प्रधान ने घटना की सूचना पंडोह चौकी की टीम को दी। ग्रामीण महिला ने अनुसार वह इस रास्ते से अपने बच्चों को छोड़ने व उन्हें घर लाने के लिए जाती है। सोमवार सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई तो वहां पर यह लाश नहीं थी। लेकिन जब वह दोपहर को बच्चों को घर लेकर आ रही थी तो उसे झाड़ियों में यह लाश दिखी। सूचना मिलते ही पंडोह चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस टीम ने मौके पर पाया कि महिला के गर्दन पर चाकू से गोदने के निशान हैं। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या सुबह करीब 9 बजे लेकर दोपहर 12 के बीच हुई है। फिलहाल पुलिस की शक की सुई फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ओर घूम रही है। पुलिस ने फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों से सभी मजदूरों का विवरण मांगा है। वहीं पुलिस ने उन मजदूरों का भी विवरण मांगा है जो एक-दो दिन से काम पर नहीं आ रहे है। मंगलवार को एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आप से जुटाए हैं। वहीं नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सबका पोस्टमार्टम कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में मृतक महिला प्रवासी मूल व जिसकी उम्र 30 से 40 के बीच प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि कातिल की तलाश जारी है, पुलिस सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Related posts

सीएम आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत वितरित करेंगे राहत राशि

Admin

मंडी में जन संकल्प सम्मेलन के लिए HRTC की 1073 बसें लगाईं, आम यात्रियों को भारी परेशानी

Admin

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में हिमाचल सहित पंजाब-चंडीगढ़ में 35 ठिकानों पर एसआईटी की दबिश

Admin

Leave a Comment