November 1, 2026
Dharamshala

प्रदेश सरकार ने दिया 6 हजार निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा : पठानिया आज रैत में गरीब लोगों एवं बेटियों की शादी हेतु 3,10,200 के चेक किये वितरित।

शाहपुर,धर्मशाला। 18 नवम्बर

हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा हैऔर सरकार हर वर्ग की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए योजनाएँ बना रही है,ताकि हिमाचल आत्मनिर्भर बन सके। यह उदगार उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में गरीब लोगों की बीमारी एवं गरीब बेटियों की शादी के लिए चेक वितरण के उपरान्त उपस्थित जनसमूह से रूबरू होते हुए व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू कर 6 हज़ार निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है । निराश्रित बच्चों के कल्याण और उन्हें शिक्षा प्रदान करने के लिए अलग से क़ानून बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 27 वर्ष की आयु तक निराश्रित बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा की हर एक पँचायत का सम्पूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता है और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य है । उन्होंने आज रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में गरीब लोगों की बीमारी के ईलाज एवं गरीब लड़कियों की शादी के लिए 3,10,200 के चेक वितरित किए । इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को त्वरित निदान हेतु सम्बंधित विभागों को भेज दिया ।

Related posts

पर्यावरण दिवस पर डीसी ने लॉंच किया ’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट

Admin

धर्मशाला एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप में अमन थापा ने बनाई बढ़त, तरन्नुम महिला वर्ग में आगे

Admin

कंगना ने खुद को बताया डाकिया, कहा-केंद्र सरकार तक पहुंचाऊंगी लोगों की समस्याएं

Admin

Leave a Comment