September 5, 2026
Dharamshala

धर्मशाला एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप में अमन थापा ने बनाई बढ़त, तरन्नुम महिला वर्ग में आगे

धर्मशाला 16 नवंबर (वीर खड़का)

धर्मशाला के नरवाणा में चल रहे एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में तीन दिन के बाद कुल छह राउंड में अमन थापा ने फिर बढ़त बना ली है। नेपाल के अमन थापा ने कुल छह राउंड के बाद पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। प्रतियोगिता के कुल सात राउंड होंगे। ऐसे में अब लग रहा है कि इस प्रतियोगिता में ओवरऑल में अमन थापा ही विजेता रहेंगे। इसके अलावा ओवरऑल में भारत के अक्षय कुमार दूसरे तथा भारत के ही योगराज तीसरे नंबर पर हैं। महिला वर्ग में छह राउंड के बाद भारत की तरन्नुम ठाकुर पहले स्थान पर हैं। तरन्नुम बीड़ की रहने वाली हैं। महिला वर्ग में दूसरे नंबर पर भारत की सपना कुमारी तथा तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया की पोलिना चल रही हैं। इसके अलावा ओवरआल में छह राउंड के बाद टीम कैटागिरी में आकाश एडवेंचर बीड़ की टीम पहले, टीम एंटीग्रेविटी की टीम दूसरे तथा आकाश एडवेंचर-1 की टीम तीसरे स्थान पर रही है। आकाश एडवेंचर बीड़ की टीम में अमित कुमार, राजीव ठाकुर, रंजीत सिंह व शिवराज ठाकुर, टीम एंटीग्रेविटी में शिवजीत ठाकुर, सुशांत ठाकुर, अमन थापा तथा सोहन ठाकुर, आकाश एडवेंचर-1 यशपाल, अश्वनी ठाकुर, योगराज व मनोज कुमार शामिल हैं। जबकि नरवाणा एडवेंचर क्लब की टीम चौथे स्थान पर चल रही है। इस टीम में चित्तर सिंह, पवन कुमार नेगी, अक्षय व लक्की शामिल हैं। वहीं, वीरवार को हुए राउंड पांच में ओवरऑल में अमन थापा पहले, योगराज दूसरे व अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहें। जबकि राउंड छह में अमन थापा पहले, शिंदे राम व राजीव ठाकुर दूसरे तथा अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। वीरवार को कुल 63 प्रतिभागियों ने उड़ान भरी थी। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में सात देश यूएसए, आस्ट्रिया, नेपाल, भारत, ब्राजील, मैक्सिको व इंडिया के कुल 66 पायलट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए कुल 97 पायलटों ने आवेदन किया था। इसमें अंतिम सूची में 66 पायलटों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इसमें एक राउंड होगा। प्रतियोगिता में कुल 7 राउंड शामिल किए गए हैं।

पहली बार जीरो प्वाइंट पर उतरे अमन थापा

प्रतियोगिता में ओवरआल बढ़त बना रहे अमन थापा ने इस प्रतियोगिता में एक ओर कीर्तिमान स्थापित किया है। एक्यूरेसी प्रतियोगिता के लिए लैडिंग साइट में बनाए गए गोले के बीच में एक पिन प्वाइंट होता है। इसे जीरो प्वाइंट भी कहा जाता है। इस प्रतियोगिता में वीरवार को पहली बार अमन थापा ने इस प्वाइंट पर लैडिंग की है। अभी तक इस प्वाइंट पर यहां कोई भी प्रतिभागी नहीं उतर पाया था।

सुधीर शर्मा करेंगे समापन

प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को होगा। समापन समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। जबकि निशान कंपनी के पदाधिकारी भी समापन समारोह में विशेष अतिथि होंगे। इस दौरान वह विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन नरवाना एडवेंचर क्लब व एयरो स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा करवाया जा रहा है।


Related posts

नगरोटा बगवां में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Admin

टीएमसी में सीनियरों ने जूनियरों के कपड़े उतरवाए, 14 साल पुराने अमन काचरू प्रकरण से सबक नहीं

Admin

पर्यटन राजधानी के साथ औद्योगिक विकास की भी नजीर बनेगा कांगड़ा – हर्षवर्धन चौहान

Admin

Leave a Comment