25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Mandi

पधर में धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय प्रेस दिवस : ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रेस क्लब पधर

पधर

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
उपमंडल पधर में हर वर्ष सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय प्रेस दिवस धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार भी धूमधाम से आयोजित होगा ।
प्रेस क्लब पधर के उपाध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि पधर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस सहायक सूचना अधिकारी के कार्यालय में मनाए जायगा । जिसमे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे ।
ललित ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रेस दिवस में पधर उपमंडल के सभी पत्रकार भाग लेंगे और अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे ।
वही उन्होंने कहा कि इस बार पत्रकारों के समक्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया के बारे में चर्चा होगी ।

Related posts

हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन, लोग परेशान

Admin

द्रंग महिला भाजपा उपाध्यक्ष बनी समना ठाकुरमीना ठाकुर ने किया कार्यकारिणी में विस्तार

Admin

पराली के नीचे छिपाकर गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम, एक गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment