July 14, 2026
Mandi

चरस मामला में भगोड़ा आरोपी पुलिस हिरासत में

पधर

पधर पुलिस ने गत सप्ताह 8 नवंबर को चरस सहित पकड़े आरोपी का दूसरा साथी जो घटनास्थल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था अब पधर पुलिस की हिरासत में है। पधर पुलिस थाना प्रभारी रजत राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल्लू ए एन टी एफ व पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने चौहार घाटी के बल्ह में गत सप्ताह एक युवक को चरस मामला में गिरफ्तार किया था। इस दौरान इसका एक साथी रमेश कुमार उर्फ भीम चंद स्पूत्र दलजीत सिंह गांव रवालंग डाकघर बल्ह उम्र 26 वर्ष पुलिस को देखकर भाग गया था। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिराफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति पहले भी एन डी पी एस मामले में आरोपी रह चुका है। पधर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को मंडी नयालय में पेश किया । जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। मुख्य आरक्षी संजय कुमार द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है। उन्होंने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। जिन्हें किसी भी सूरत पर बक्सा नही जायगा ।

Related posts

नुक्कड नाटकों से बताए जा रहे आपदा में बचाव के तरीके

Admin

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के अन्तर्गत 68,369 कार्य स्वीकृत: एडीसी

Admin

द्रंग में उद्घाटन पटिका में लगे हारे नकारे लोगों के नाम : पूर्ण चन्द ठाकुर

Admin

Leave a Comment