September 14, 2026
Mandi

दुकानें खाली करने के नोटिस पर फिलहाल रोक : गुरु शरण परमार


आज दिनांक 06-11-2023 को एन.ए.सी. मार्केट शोपकीपर्स ऐसोसिऐशन जोगिन्दर नगर ने प्रधान गुरु शरण परमार की अध्यक्षता में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान व परिषद अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति के साथ एक बैठक की l हाल ही में नगर परिषद ने जो 28 दुकानदारों को 30 दिन के अन्दर दुकानें खाली करने के नोटिस दिये थे उस संदर्भ में यह मीटिंग हुई l ऐसोसिऐशन के प्रधान गुरु शरण परमार ने सभी दुकानदारों की तरफ से उनकी चिंताएं कार्यकारी अधिकारी व परिषद अध्यक्षा के समक्ष रखी l परमार ने कहा कि पहले कोरोना व ऑनलाइन शोपिंग फिर इस भारी बरसात, बाढ़ ने दुकानदारों की कमर तोड़ रखी है और अभी इस त्यौहारी सीजन में जब एक आस उम्मीद के साथ सब ने अपने आढ़तियों से खूब सामान मंगवा लिया है कि बिक्री होगी के समय यह दुकान खाली करने का नोटिस आ जाने से सब के होश उड़ गए हैं कि इतना सामान उठाकर कहाँ जाएंगे और आढ़तियों का पैसा कहाँ से देंगे l कई दुकानदारों ने लोन लिये हैं उसकी किश्त कहाँ से भरेंगे व जो लाखों का उधार लोगों से उगाही करने को है वो इस समय सीमा में कैसे वसूल होगा l परमार ने कहा कि हमें फिर से बसाने बारे क्या योजना नगर परिषद के पास है l जब तक हमें पुन: स्थापित करने का पक्का प्रबंध नहीं हो जाता हम दुकानें खाली नहीं कर पाएंगे l कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान व अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति ने सब दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह उपमंडलाधिकारी नागरिक से व अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके इस मसले का हल निकालेंगे व दुकानदारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा l इस प्रतिनिधिमंडल में दुकानदारों हरीश बहल, मानित सूद, विशाल बक्शी, रणबीर, हेम सिंह, स्वरूप महंत, अजय सूद, अनूप सूद, ज्ञान चन्द, विशाल शर्मा, कार्तिक शर्मा, भीम सिंह, संतोष ठाकुर, रोशन ठाकुर, रमेश, हरि सिंह, सुशील ठाकुर आदि ने भाग लिया l

Related posts

देवता और डायनों के महासंग्राम में देवता विजयी, जनमानस के लिए अच्छा रहेगा आने वाला समय

Admin

बच्चों ने मां-बाप को भी लगाई चिट्टे की लत, 20 परिवार हो गए आदी, दवा बताकर चखा दिया सफेद नशा

Admin

Himachal News : मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, बुआ का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत जांच

Admin

Leave a Comment