April 17, 2026
Mandi

पशुधन बीमा योजना जे तहत एक परिवार पांच पशुओं का करवा सकता है बीमा , दीपक वर्मा

पधर

उपमंडल पधर पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक वर्मा ने उपमंडल के लोगों से अपील की है की प्रदेश में चलाई जा रही पशुधन बीमा योजना जो एक केंद्र और राज्य सरकार प्रायोजित योजना है प्रत्येक परिवार इसमें अधिकतम 5 पशुओं का बीमा का चयनित लाभ उठा सकता है
यह प्रदेश मे लगभग 2 सालों से चल रही है यह योजना 15 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है इसमें जो बजट अभी भी रह गया है इसके अंतर्गत जो दुधारू पशु है जैसे गाय, भैंस इत्यादि जो 2 साल से 8 साल के बीच मे है और पैक एनिमल जैसे घोड़े ,खच्चर इत्यादि उनका सस्ते दरों में 40 से 60 प्रतिशत अनुदान में सरकार के द्वारा बीमा करवाया जा रहा है जो इच्छुक पशुपालक है वह अपने पशुओं का बीमा करवाएं और इस योजना का जो की सरकार के द्वारा चलाई जा रही है इसका फायदा उठाएं इसके अंतर्गत पशुओं के बीमा में 7% प्रीमियम राशि जो ली जाती है और बीमा 3 साल तक किया जाता है यह पशुओं के लिए एक प्रदेश सरकार के द्वारा बहुत अच्छी योजना चलाई जा रही है उन्होंने उपमंडल पधर के सभी पशु पालकों से अपील की कि वह 15 जुलाई से पहले अधिक से अधिक लोग अपने पशुओं का बीमा करवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं और ज्यादा जानकारी के लिए पशु चिकित्सा केंद्र पधर में संपर्क कर सकते हैं

Related posts

एक करोड़ की लागत से बने मन्दिर में विराजमान हुए आराध्य देव राम पाल ब्रम्हा , सैंकड़ो श्रद्धालु बने गवाह

Admin

सेरी चेहटीगढ़ स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Admin

पधर में रैडक्रास मेले का सफल आयोजन

Admin

Leave a Comment