23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

हिमाचल मित्र मंडल के वार्षिक कार्यक्रम लगा हिमाचली धाम का तड़का


हिमाचल पुलिस बैंड, मोहित गर्ग और निशांत के गानों पर झूमा पंडाल
पालमपुर

हिमाचल मित्र मंडल मुंबई के द्वारा अपनी स्थापना के 72वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “हारमोनी ऑफ द पाइनस” हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड व् लोक गायक मोहित गर्ग और निशांत शर्मा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पहाड़ी और हिंदी गानों की इस मिली-जुली प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम को बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति भारद्वाज द्वारा होस्ट किया गया।

हिमाचल मित्र मंडल मुम्बई के अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने बताया कि इस समारोह में कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया जिसका मुम्बई में रह रहे सैंकडों हिमाचलवासियों में आनन्द उठाया। ज्ञात रहे हिमाचल मित्र मंडल मुंबई में रह रहे हिमाचल के निवासियों का संगठन है जिसमें 26000 के करीब सदस्य हैं। दूसरे प्रदेश में रहते हुए भी हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण के लिये कार्य करने वाले इस संगठन द्वारा प्रवासी हिमचलवासियों के लिये अनेक प्रकल्प चलाये जाते हैं।

हिमाचल मित्र मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल समिति के सदस्यों का अहम योगदान रहा और उन्होंने मंडल ऑफिस कर्मी दीप सोनी, रमेश ठाकुर और खासतौर पर समिति के सदस्य
कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश शर्मा, राजिंदर कपूर सयोंजक व् सह कार्यकारी अध्यक्ष, राजिंदर शर्मा उपाध्यक्ष, सुनील खरवाल सचिव, बेनी राणा कोषाध्यक्ष, चम्बेल सिंह ठाकुर जॉइंट उपाध्यक्ष, दीप शर्मा जॉइंट उपाध्यक्ष, गुरदीप सिंह डोगरा प्रबंधक और अन्य सलाहकार अमर सिंह चौहान, अजय शर्मा, ममता कौडंल्, सुरेखा जैसवाल व् मिली धीमान का धन्यवाद किया।

Related posts

राज्यपाल ने टकोली खंड की चार लेन का निरीक्षण किया

Admin

पराशर का सरनौहली मेला वीरवार से, क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक देवी-देवता होंगे शामिल

Admin

Jogindarnagar News: पंजाब से आए युवकों ने छात्रा से की छीना झपटी, कार से कई फीट तक सड़क पर घसीटा, स्कूटी सवार महिला को भी किया कुचलने का प्रयास

Admin

Leave a Comment