16.9 C
Baijnath
April 1, 2026
Mandi

द्रंग में उद्घाटन पटिका में लगे हारे नकारे लोगों के नाम : पूर्ण चन्द ठाकुर

पधर

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र की स्नोर घाटी के बांधी और कोट ढल्यास पंचायत का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी ।
वही पंचायतों में पहुंचने पर विधायक का लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया ।
वही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यों में रोक लगा दी है ।
बरसात में लोगों का काफी नुकसान हुआ लेकिन सरकार व प्रसासन ने लोगों को अभी तक भी राहत राशि नही दी ।
उन्होंने कहा कि जिला मंडी में पूर्व की भाजपा सरकार ने यूनिवर्सिटी खोली थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसका आकार कम दिया और उसका कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया । यूनिवर्सिटी खुलने से हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलना था ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रोजगार तो दिया नही लेकिन लोगों से रोजगार छीना है ।
वही उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास के लिए पैसा नही है सारे काम ठप पड़े है ।

उन्होंने कहा कि सांसद ने द्रंग में जिन कार्यो के उद्घाटन किये उन कार्यो के लिए जय राम ठाकुर ने पैसा दिया था । सांसद निधि से एक भी कार्य द्रंग में नही हुआ है ।
वही उन्होंने कहा कि ये व्यबस्था परिवर्तन की बात करते है द्रंग में एक व्यबस्था परिवर्तन हुआ है कि उद्घाटन पटिका में जीते हूए विधायक का नाम नही हारे और नकारे लोगों का नाम देखने को मिला ये व्यवस्था परिवर्तन जरूर हुआ है । क्या द्रंग में जीता हुआ विधायक नही है ।
वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस गारंटियों का वादा लोगों से किया था लेकिन एक साल होने को है कोई भी गारंटी पूर्ण नही हुई ।
उन्होंने कहा कि जब सांसद चौहारघाटी के दौरे पर गयी तो वँहा की महिलाओं ने उनसे पन्द्रह सौ मांगे तो कौल सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनावों के वाद देखेंगे ।
इस दौरान उन्होंने विकास कार्य के लिए धनराशि भी दी ।।

Related posts

भोलेनाथ ने अपनी त्रिनेत्र से जलाकर भस्म किया था कामदेव को 

Admin

Mandi: मंडी डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, भवन खाली, बम डिस्पोजल टीम तैनात

Admin

माता फूंगणी की डायनासौर झील में नहीं हो पाया शाही स्नान

Admin

Leave a Comment