23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

द्रंग के पूर्व विधायक ने विधानसभा चुनावों में किया कांग्रेस पार्टी का कामपधर

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि 14 जून को कुल्लू में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नड्डा की रैली में द्रंग से हजारों कार्यकर्ता कुल्लू जाएंगे।
उन्होंने कहा द्रंग से सभी कार्यकर्ता नगवाई में इक्कठा होकर रैली के लिए जायँगे ।

उन्होंने द्रंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर पर भी तीखे हमले किये । उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने उनको विधायक बनाया आज उसी पार्टी को प्राइवेट लिमिटिड पार्टी कहना सही नही है । उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की बदौलत विधायक बने उसी के खिलाफ बयानबाजी करना पूर्व विधायक को शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पाइवेट लिमिटेड पार्टी कहना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का अपमान है और पूर्व विधायक बार-बार अपने बयान बदलने की पूर्व विधायक की पुरानी आदत है। विधायक ने कहा जो लोगों पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और द्रंग मंडल से ऐसे लोगों को हटाया जाएगा। पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक ने चुनावों के दौरान उनके खिलाफ काम किया और कांग्रेस पार्टी के लिए उन्होंने काम किया । विधायक ने कहा कि चुनावों के बाद वे चुप बैठे थे, लेकिन पूर्व विधायक ने अनाप शनाप बयानबाजी कर उन्हें यह कहने पर मजबूर किया है।

उन्होंने कहा कि एक चुने हुए प्रतिनिधि को न बुलाकर कुछ अधिकारी समारोह में हारे हुए प्रत्याशियों को बुला रहे हैं, इस मामले में विधानसभा में भी मामला उठाया जाएगा।
कहा कि मुझे जनता ने चुना है और सबसे पहले चुने हुए विधायक को समारोह में बुलाया जाता है ।

उन्होंने दावा किया कि ़14 जून को कुल्लू में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नड्डा की रैली में द्रंग से हजारों कार्यकर्ता कुल्लू जाएंगे। विधायक ने कहा कि टकोली टोल प्लाजा और फोरलेन के मुद्दों को भी वे विधानसभा उठाएंगे और इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात कर समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने दावा किया कि आगामी लोक सभा चुनाव में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को भारी लीड दिलाई जाएगी।

Related posts

लाहौल के चन्द्रताल में फंसे भेड़पालको ने सरकार व प्रशासन से निकालने की लगाई गुहार

Admin

पनारसा में स्थापन दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवको ने किया शस्त्र पूजन।स्वयं सेवकों ने पनारसा से नगवाईं तक पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन।कार्यक्रम में 150 स्वयंसेवक रहे शामिल।

Admin

Kangra News : चर.स तस्करी में दोषी को 10 साल की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

Admin

Leave a Comment