31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Baijnath

चढ़ियार में विकास की नई योजनाओं व कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता:-किशोरी लाल।



11 जून बैजनाथ

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व विधायक बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र किशोरी लाल ने चढ़ियार के समुदायक भवन टांची के प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक में जन समस्याओं को सुना व उनका मोके पर ही निपटारा किया किशोरी लाल ने कहा कि आज पूरे चुनाव क्षेत्र में करोड़ों रुपए सड़क निर्माण पीने के पानी की स्कीमों व अन्य जनहित से जुडे हुए कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं।किशोरी लाल ने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है।किशोरी लाल ने कहा कि धार चढ़ियार की जनता के लिए बहुत जल्द आई टी आई की सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करके आई टी आई का कार्य शुरू किया जाएगा इसके साथ सिविल अस्पताल चढ़ियार की हालत को बहुत जल्द सुधारा जाएगा व सभी प्रकार की अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं यहां की जनता को दी जाएंगी।किशोरी लाल ने कहा कि इसके साथ जहां पीने के पानी की समस्याएं हैं उन्हें भी जल्द दूर करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।इसके साथ किशोरी लाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2024 का भी रोडमैप तैयार करने पर विस्तृत रूप से चर्चा की।इसके साथ राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम पौधरोपण में भी किशोरी लाल ने विश्राम गृह टांची के प्रांगण में फ़लदार पौधे लगाकर फाउंडेशन के सदस्यों को इस मुहिम को गाँव द्वार पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश वाइस चेयरमैन रविन्दर बिट्टू मुख्य सलाहकार कांग्रेस कमेटी अनुराग शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जंबाल युंका अध्यक्ष रविन्दर राव संसार राणा गुलाब राज शशि राणा कमलेश शर्मा विकास राणा रजिंदर परमार विनोद राणा गुलवतन राणा निर्मल राणा सेलभ अवस्थी हरीश कुमार राजेश राठौर गुरदेव कुमार बीरबल डोगरा आदि मौजूद रहे।

Related posts

बैजनाथ महादेव का घी से बना अनोखा रूप , 108 बार धुले घी का ऐतिहासिक शिवलिंग

Admin

Baijnath Paprola News: पपरोला की काव्या शर्मा का टीम इंडिया में चयन, वर्ल्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Admin

बैजनाथ में सर्व हिंदू समाज ने मंदिरों में लगाए मर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश के बैनर।

Admin

Leave a Comment