25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

नेरी स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

पधर

साल्ट वैली स्पोर्टिंग क्लब द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेरी-मैगल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में स्थानीय पटवारी कुमारी गीतांजलि जी मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थी साथ में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संगीत चौहान विशिष्ठ अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे |
इस मोके पर स्थानीय महिला मंडल नेरी-मैगल की महिलाओं ने, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने व् बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये |
बच्चों ने खूबसूरत देशभक्ति गीत पर भी बहुत अच्छी प्रस्तुति दी |
मुख्य अतिथि गीतांजलि जी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बच्चों को पढ़ाई व् खेल कूद दोनों में निरंतर अपनी उपस्थिति रखनी चाहिए, माता -पिता को ये ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों का इंटरस्ट किस क्षेत्र की ओर है उसे उसी में आगे बढ़ाना चाहिए क्यूंकि छोटे बच्चों को जिस और ढालेंगे वो उसी ओर ढालेंगे, मुख्यातिथि गीतांजलि जी ने बच्चों को मैडल व् गिफ्ट देकर सम्मानित किया |
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संगीत चौहान जी ने बताया कि साल्ट वैली स्पोर्टिंग क्लब समय समय पर बच्चों को पढ़ाई व् खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहेगा |

Related posts

मंडी पंडोह का सफर फिर बना जानलेवा। रात करीब लगभग 1 बजे फिर हुआ लेंसलाइड

Admin

एसडीएम ने किया वर्षा प्रभावित कशीरी गाँव का दौरा

Admin

लेंटर डालते वक्त धड़ाम से गिरा मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पुल

Admin

Leave a Comment