21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

मंडी में जल्दबाजी बनी हादसे का कारण, ओवरटेक करते हुए ट्रक के नीचे आया स्कूटी सवार

मंडी
मंडी में जल्दबाजी बनी हादसे का कारण, ओवरटेक करते हुए ट्रक के नीचे आया स्कूटी सवार युवक
टायर के नीचे टांग आने से स्कूटी सवार की टांग चकनाचूर, नेरचौक में चल रहा इलाज
आज सुबह करीब 9:00 बजे पेश आया हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने की मामले की पुष्टि

एंकर – मंडी जिला में चालकों के लापरवाही से सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले की बात की जाए तो मंडी शहर के आईटीआई चौक के पास मिल्क फेड के ट्रक को ओवरटेक करते हुए स्कूटी सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे आने से युवक की एक टांग चकनाचूर हो गई है। हादसे के बाद युवक को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती कराया गया, जहां से इसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटर चालक (57) पुत्र इंद्र सिंह,गॉव बोलणुबाग,डाकखाना, गुटकर,तहसील बल्ह,जिला मंडी का निवासी है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सदर थाना की टीम में घटना संबंधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हादसा आज सुबह 9:00 बजे के करीब पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर शहर के आईटीआई चौक के पास बस स्टैंड से 50 मीटर पीछे स्कूटी सवार एक युवक का ट्रक को ओवरटेक करता हुआ ट्रक के नीचे आ गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, स्कूटी सवार जल्दबाजी में ट्रक को ओवरटेक करते हुए नजर आ रहा है। ओवरटेक करते हुए जैसे ही स्कूटी सवार ट्रक से टकराता है उसकी एक टांग टायर के नीचे आ जाती है। हादसे के तुरंत बाद युवक को जोनल अस्पताल मंडी पहुँचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को नेचर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।डॉक्टरों की माने तो ट्रक के नीचे आने से युवक की टांग चकनाचूर हो गयी है, जिसे अब काटना पड़ सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में घटना युवक की लापरवाही से सामने आई है। घायल युवक का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू करती है।जबकि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज द्वारा पीजीआई रैफर कर दिया गया।

Related posts

टिक्कन पुलिस चौकी ने एक व्यक्ति से पकड़ी 106 ग्राम अफीम

Admin

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार होगी इंटरनेशनल कल्चरल परेड, 6 देश लेंगे हिस्सा

Admin

विद्यार्थी परिषद मंडी जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा नागचला फोरलेन में फंसे ट्रक चालकों व परिचालकों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

Admin

Leave a Comment