September 14, 2026
Mandi

माता अम्बिका नाऊ में वीरवार को जाग होम का आयोजन

पधर

स्नोर घाटी की आराध्य देवी माता अम्बिका नाऊ के मंदिर में वीरवार को जाग होम का आयोजन किया जायगा ।
जानकारी देते हुए मन्दिर कमेटी के प्रधान राम नाथ शर्मा व कारदार रोशन लाल शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को मन्दिर में जाग होम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए मन्दिर कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली है । वही उन्होंने कहा कि इसके बाद मन्दिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा ।

वही कहा कि जाग होम में पूरे हिमाचल।प्रदेश से लोग इस जाग होम को देखने आते है । वही स्थानीय देवी देवता भी अपनी हाजिरी लगाते है । वही कहा कि उसके बाद माता अम्बिका नाऊ अपने गुर के माध्यम से लोगों के दुखों का भी निवारण करती है ।
वही जाग होम को लेकर माता का मंदिर दुल्हन की तरह सज चुका है ।

Related posts

अराजपत्रित कर्मचारी हासंघ सदर ब्लाक की बैठक मंडी में हुई सम्पन्न

Admin

कुफरी स्कूल ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Admin

हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों का किया सफल ट्रायल, जिला प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारी ने किया निरीक्षण

Admin

Leave a Comment