23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

Mandi Property Dispute जमीनी विवाद के चलते मंडी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

मंडी: जिला के बल्ह उपमंडल के कोठी क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस थाने में शिकायत दी है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. लेखराम पुत्र मुनी लाल गांव व डाकघर मैरामसीत एक दुकान में बीड़ी लेने गया था. इस दौरान दुकान पर लेखराम का भाई जगदीश कुमार भी मौजूद था. जगदीश कुमार ने शराब के नशे में दुकान पर आकर बैंच, टेबल और तराजू उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिए.

इसका विरोध जब लेखराम ने किया तो जगदीश कुमार ने उसके साथ मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया. वहीं, जब शिकायतकर्ता लेखराम को छुड़ाने लगा तो जगदीश कुमार ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया. इस कारण उसके सिर से खून निकलने के कारण बेहोश हो गया. जब वह होश में आया तो मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए थे. वहीं, लेखराम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गए.

शिकायतकर्ता को इलाज के लिए लेखराम का बेटा सीएचसी रत्ती में ले गया. वहीं, पर उन्हें लेखराम की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई. मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

घायल भीष्म को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मामले की जानकारी देते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस थाने में पहुंचकर खुद ही सरेंडर कर दिया है.

Related posts

कसौन आंगनबाड़ी भवन लेंटर का हिस्सा गिरा बाल बाल बचे नौनिहाल

Admin

Mandi News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Admin

मंडी: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में परिजनों को हत्या का शक, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

Admin

Leave a Comment