25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

पधर में रैडक्रास मेले का सफल आयोजन

एसडीएम पधर ने की बतौर मुख्यतिथि शिरकत*

पधर

उपमण्डल पधर में शनिवार को रैडक्रास मेले का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मेले के आयोजन का मुख्य विषय “नशा मुक्त पधर- स्वास्थ्य पधर” थीम पर आधारित था।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से आज की युवा पीढ़ी को बचाना व जागरूक करने के लिए समाज के हरेक व्यक्ति का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। नशा मुक्त समाज निर्मित करने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। युवा शारीरिक व मानसिक तौर से स्वस्थ होंगे, तभी देश समृद्ध व मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने का आग्रह किया है। साथ ही स्वस्थ जीवन जीने व नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान युवाओं को नशा आदि कुरीतियों से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला व पुरूष वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मेले के दौरान वाॅलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन , शॉट पुट, हाई जंप, लॉन्ग जंप ,कुर्सी दौड़, मटका फोड़ आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बीडीओ ऑफिस पधर से कुसुम और मटका फोड़ में महिला मंडल बाडवाहन से सरोज शर्मा विजेता रही।
वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में राo वo माo पाठशाला पधर विजय रहा। बैडमिंटन में लड़के वर्ग में आईटीआई पधर ,बैडमिंटन लड़की वर्ग में स्कूल सिउन एथलीट प्रतियोगिताओं शॉट पुट में लड़के वर्ग में क्रिश स्कूल पधर ,शॉट पुट लड़कियों में कमलेश गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नारला, हाई जंप प्रतियोगिता में लड़कों में आयुष स्कूल पधर हाई जंप लड़की वर्ग में कृतिका स्कूल पधर ,लॉन्ग जंप लड़कों में मनीष स्कूल गरलोग, लॉन्ग जंप लड़की वर्ग में कृतिका स्कूल पधर प्रथम रही।
साथ ही सेवा आश्रय संगठन के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

Related posts

Jogindernagar News: घरवासड़ा पंचायत में भूस्खलन से 15 मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

Admin

जिला परिषद् कर्मचारियों की मांग जायज : शुभम शर्मा

Admin

एसडीएम पधर ने निजी स्कूल संचालकों की ली बैठक । निजी स्कूल संचालकों ने भी रखी अपनी समस्याएं ।

Admin

Leave a Comment