23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
MandiSports

खूब बोला हिमाचल के कपिल देव का बल्ला, टी-20 मैच में जड़ा दोहरा शतक

मंडी: बीते रविवार को आइआइटी मंडी के कमांद कैंपस में आइआइटी मंडी और मंडी के बीच खेले गए एक फ्रैंडली मैच में कपिल देव ने दोहरा शतक ठोक डाला. जिला की बल्ह घाटी के 27 वर्षीय कपिल देव ने फ्रेंडली मैच में 78 गेदों पर 206 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का दर्शकों ने खूब आनंद लिया.

मंडी टीम की तरफ से बतौर ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर उतरे कपिल देव ने मंडी मैदान के चारों और शॉट खेले. इस 20-20 मैच में कपिल ने 206 रनों की पारी में 22 चौके और 14 छक्के लगाए. उनकी टीम ने मात्र एक विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 263 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी आईआईटी मंडी की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 135 रन ही बना पाई. हालांकि यह सिर्फ फ्रैंडली मैच था, लेकिन इसे पूरे नियमों के साथ खेला गया.

सीके नायडू में मुंबई के खिलाफ हैट्रिक

मैच के बाद कपिल देव ने बताया कि वो साल 2015 से क्रिकेट खेल रहे हैं और इसी में अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं. कपिल देव अंडर-19 (कूच बिहार), अंडर-23 (सीके नायडू) और अंडर-25 आयु वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. कपिल आलराउंडर खिलाड़ी हैं और लेफ्ट हैंड बल्लेबाज के साथ साथ मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. सीके नायडू में कपिल देव ने मुंबई के खिलाफ हैट्रिक भी बनाई है.

भारत के लिए क्रिकेट खेलना का है लक्ष्य

कपिल देव का सपना भारत के लिए क्रिकेट खेलना है. इसके साथ ही उनकी नजर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट पर भी है. इस दिशा में वो लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. रोजाना इसके लिए 5 से 6 घंटे प्रैक्टिस भी करत हैं. वो रणजी और सैय्यद मुश्ताक अली प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम के कैंप में शामिल रहे हैं.

लोगों ने की बल्लेबाजी की तारीफ

कपिल देव की बल्लेबाजी देखने के बाद लोगों ने उनकी बैटिंग की तारीफ की. लोगों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं की पहचान होती है. लोगों ने भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी में 12 दिसंबर को   मनाएगी विरोध दिवस

Admin

मंडी: लाइन रिपेयर करते चार लोग झुलसे, एक युवक की मौत

Admin

कंगना रनौत की अबू सलेम के साथ फोटो हुई वायरल, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Admin

Leave a Comment