32.4 C
Baijnath
May 16, 2026
Shimla

खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश के स्कूलों को जल्द मिलेंगे 187 जेबीटी शिक्षक, दिव्यांग कोटे से होगी भर्ती

शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। राज्य सरकार स्कूलों में दिव्यांग कोटे से 187 पद जेबीटी शिक्षकों के भरने जा रही है। इसके लिए काउंसलिंग 17 से 19 दिसंबर तक होगी। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सभी जिलों के उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि वह तय समय के भीतर काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरा करें। विभाग ने भर्ती के लिए रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसमें दृष्टि बाधित, सुनने की क्षमता कम रखने वाले, बहु दिव्यांगता सहित अन्य श्रेणियों से ये पद भरे जाएंगे।

जिलों के लिए अलग-अलग काउंसलिंग की तारीख

प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी काउंसलिंग तिथि के अनुसार 17 दिसंबर को जिला मंडी, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। 18 दिसंबर को कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा व ऊना और 19 दिसंबर को जिला शिमला, सिरमौर, सोलन व बिलासपुर के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। पात्र उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ निदेशालय आने को कहा गया है।

काउंसलिंग में साथ लाना होगा शैक्षणिक प्रमाण पत्र

भर्ती और पदोन्नति नियमों के तहत ही विभाग यह भर्ती करेगा। इसमें आवेदक ने बारहवीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो और स्नातक व डिप्लोमा इन प्रारंभिक शिक्षा व जेबीटी में आवेदक के 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा आवेदक टैट पास होना चाहिए। इस काउंसलिंग में आवेदक को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने के को कहा है।

किस जिला में कितने पद भरे जाएंगे

बिलासपुर से 16, चंबा से 15, हमीरपुर से 9, कांगड़ा से 28, किन्नौर में 1, कुल्लू से 10, मंडी से 37, शिमला से 20, सिरमौर से 23, सोलन से 20 व ऊना से जेबीटी के 8 पद भरे जाने हैं।

शिमला में दो सालों से कर रहे प्रदर्शन

दृष्टि बाधित संघ राजधानी शिमला में पिछले कई सालों से ज्यादा समय से अपना आंदोलन चलाए हुए है। ये यहां पर धरने पर बैठे हुए है। इसके अलावा कई बार राज्य सचिवालय के बाहर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। कई बार चक्का जाम कर चुके हैं।

Related posts

इस तरह से देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनेगा हिमाचल, सरकार कर रही है ये काम

Admin

खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई सुक्खू सरकार, पदक विजेताओं के लिए किया बड़ा एलान

Admin

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी, सभी कर्मचारियों को मिलेगी पूरी पेंशन

Admin

Leave a Comment