21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

राजकीय प्राथमिक पाठशाला में निपुण मेले का हुआ आयोजन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला रखोटा में निपुण मेले का आयोजन 13 जून 2023 को किया गया । G20 जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला रखोटा में निपुण मेले व माताओं की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षिका ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मुख्य शिक्षिका उषा रानी जी ने किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा के प्रधानाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान उपस्थित थे। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया तथा जिला समन्वयक विजय जमवाल ने , एन इ पी ,एफ एल एन, ई सी सी और निपुण हिमाचल के बारे में सभी को अवगत करवाया। निपुण मेले में बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित अलग-अलग स्टाल जैसे पंजीकरण शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक व भावनात्मक विकास, बच्चों का कोना इत्यादि लगाए गए। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका ने सभी माताओं से बच्चों की शिक्षा के साथ जुड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल और अभिभावक मिलकर बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं उन्होंने माताओं द्वारा घर पर की जाने वाली गतिविधियों से संबंधित पुस्तिकाएं सभी माताओं को दी और सभी माताओं को इन गतिविधियों को घर पर बच्चों के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया
धन्यवाद

Related posts

मंडी में निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, गंभीर घायल

Admin

लोक निर्माण विभाग पधर पुली पर अप्रोच वाल और रेलिंग लगाना भुला, जनता परेशान

Admin

कंगना रनौत का लडभड़ोल दौरा: पहाड़ी बोली में जाहिर की भावनाएं, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Admin

Leave a Comment