January 22, 2026
Mandi

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुई त्रासदी की विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने जताया चिंता

पधर

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ साथ द्रंग विधानसभा क्षेत्र में बरसात के कारण बहुत बड़ी त्रासदी हुई है । उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में किसी की जान , किसी के घर तथा किसी के गौशाला गिर गयी । वही गौ शाला में बंधे पशु भी इस त्रासदी में दब कर मर गए । उन्होंने कहा कि मै द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा हूँ । कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते लोगों तक नही पहुंच पा रहा हूँ । उन्होंने सरकार व प्रशासन ने मांग की है कि जिनके घर ढह गए है उनको सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यबस्था की जाएं और उनके खाने पीने की पूरी व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक कि जाए ।
उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन लोगों को फौरी राहत प्रदान करें ।
कहा कि स्वास्थ्य ठीक होने के बाद पूरे द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करूँगा और लोगों से मिलकर उनको उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी । उन्होंने कहा कि सेगली पंचायत के चलाहर गांव में घर में दब जाने से सात लोगों की दुखद मौत हो गयी है ।उन्होंने कहा कि देउरी , बांधी , पाली , बड़ीधार बागी पंचायत में लोगों के घर और गौ शाला ढह जाने लोगों को बहुत बड़ी क्षति हुई है और पूरे पूरे गांव गिर गए ।
उन्होंने कहा कि इलाका शनोर के भरसी गांव में 30 से 40 मकान खतरे में है । भटवाड़ी के रोपी में 15 मवेशी एक मकान बह गया । बागी के दौलत राम का घर और टिप्पर खड्ड में गिर गया , वही बागी नाले में बना करोड़ो के पुल का कोई निशान नही रहा । टिहरी के स्वारू राम , शेर सिंह , सम्भु राम के मकान को खतरा है , बिजनी में प्रदीप शर्मा का घर गिर गया वही बड़ीधार के खजरवाहल गांव के भयाली में 10 घर खतरे में आने से लोगों को अपने घर व गांव खाली करने पड़े । जिसमें गौशाला , मुर्गी सेड और बकरी सेड भी है । उन्होंने कहा आजतक ऐसी आपदा नही आई थी आज लोगों के गांव के गांव ध्वस्त हो रहे है जो बहुत बड़ी त्रासदी है ।
उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि लोगों को हर सम्भव मदद की जाए । मैं द्रंग के लोगों के साथ हूँ जल्द ही दौरा कर प्रभावित क्षेत्रो का दौरा किया जाएगा । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कहा कि जल्द से जल्द सड़के खोले ताकि लोगों तक खाने पीने की वस्तुएं पहुंच सके ।

Photo

Related posts

मंडी में जल्दबाजी बनी हादसे का कारण, ओवरटेक करते हुए ट्रक के नीचे आया स्कूटी सवार

Admin

कांग्रेस ने उद्घाटन पटिका में लगा दिया हारे हुए नेता नाम , मोहन सिंह ठाकुर

Admin

कंगना रनौत का लडभड़ोल दौरा: पहाड़ी बोली में जाहिर की भावनाएं, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Admin

Leave a Comment