25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

कुफरी स्कूल ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर भूप सिंह ने बतौर मुख्यतिथि के तौर पर की शिरकत

पधर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया ।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर भूप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर किया ।
वही स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने मुख्यतिथि का समस्त अध्यापको की तरफ से जोरदार स्वागत किया ।
वही कार्यक्रम अधिकारी जगदीश कुमार व निशा ने सात दिनों तक स्कूली बच्चों द्वारा किये गए कार्यक्रमों से मुख्यतिथि को अवगत करवाया ।
वही स्कूली बच्चों द्वारा इन सात दिनों में स्कूल परिसर , कुफरी बाजार व महादेव मंदिर परिसर की साफ सफाई कर अपना श्रमदान दिया ।
वही मुख्यथिति ने अपने सम्बोन्धन मे कहा कि सात दिनों तक बच्चों ने एनएसएस शिविर में बहुत कुछ सीखा है जिसको लेकर वे अपने आसपड़ोस को भी अवगत करवाएं ताकि लोग भी जागरूक हो सके ।
वही उन्होंने बच्चों से कहा कि आजकल नशे का प्रचलन गांव गांव तक फैल रहा है जिससे हमें बचना होगा ताकि हमारा समाज नशे से दूर रह सके ।

Related posts

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

Admin

प्राइमरी स्कूल नषधरा में स्थायी अध्यापक न होने से स्कूल हुआ बन्द

Admin

दरंग क्षेत्र में भारी बरसात को लेकर हुए नुकसान की भरपाई को लेकर स्थानीय विधायक पुर्ण चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर से मुलाकात की

Admin

Leave a Comment