25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Palampur

नई में महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ में कृषि विश्विद्यालय के विद्यार्थी

पालमपुर,25 सितंबर। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्विद्यालय के दो विद्यार्थी नई दिल्ली में महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाएंगे।
कुलपति डॉ. डी.के.वत्स ने कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्र आर्यन गुप्ता और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की चतुर्थ वर्ष की छात्रा ईवा शर्मा की सराहना करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दीं हैं।
विश्वविद्यालय के इन दोनों विद्यार्थियों का महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाने के लिए 2 अक्टूबर को संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ के लिए चयन हुआ है।
इस कार्यक्रम का आयोजन संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान फॉर डेमोक्रेसीज द्वारा किया जा रहा है।

Related posts

ISKCON PALAMPUR: जिया (चामुंडा) में नवनिर्मित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुआ भव्य श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Admin

कृषि विश्वविद्यालय व डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार ना करें राजनीतिक हस्तक्षेप, पीयूष (इकाई उपाध्यक्ष)

Admin

Palampur: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 29 ग्राम चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment